क्या Maruti Suzuki Alto 800 अब भी छोटी फैमिली के लिए बेस्ट कार मानी जाती है?

Maruti Suzuki Alto 800 आज भी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की श्रेणी में सबसे ऊपर है। इस कार ने काफी टाइम से अपनी पहचान को लोगो में बनाये हुए है। क्योकि ये कार काफी उचित मूल्य के कारण और एक अच्छी माइलेज के कारन लोगो के दिलो में अपने छाप बनाये हुए है। आज हम जानेंगे की क्यों ये कार आज भी लोगो के दिलो पर अपना कब्ज़ा बनाये हुए है और 2025 में इसमें हमे क्या नया मिलता है।

मारुति ऑल्टो 800 की प्रमुख विशेषताएं

किफायती कीमत (Affordable Price):

Maruti Suzuki Alto 800 की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.54 लाख से शुरू होती है और ₹5.13 लाख तक जाती है। Alto 800 की कीमत काफी किफायती होने के कारण ये कार मिडिल क्लास फॅमिली के लिए काफी अफोर्डेबल कार साबित हुई है।

बेहतरीन माइलेज (Best-in-Class Mileage):

Alto 800 के अंदर हमे पेट्रोल वैरिएंट में 22.05 kmpl की माइलेज कंपनी दवारा दी जाती है।और CNG वैरिएंट में 31.59 km/kg की माइलेज मिलती है। ये गाड़ी माइलेज के मामले में भी काफी किफायती साबित होती है।

भरोसेमंद इंजन:

कंपनी दवारा हमे इसमें 796cc का 3 सिलिंडर इंजन दिया जाता है। जिसकी पावर 47.3 PS और 69 Nm का टार्क जेनेरेटर दिया जाता है। ये इंजन हमे ट्रैफिक और शहर की सड़कों पर स्मूथ ड्राइविंग का आनंद देता है।

सुरक्षा फीचर्स (Safety Features):

Maruti Suzuki Alto 800 में हमें ड्राइविंग एयरबैग, ABS के साथ EBD, पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि सेफ्टी फीचर मिलते है। जो हमें सड़क पर सुरक्षित अनुभव करवाते है।

इंटीरियर और कम्फर्ट

Maruti Suzuki Alto 800 का डिज़ाइन कपनी के दवारा हमें बिलकुल सिंपल दिया जाता है। पर इसके साथ साथ इसमें हमें ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, डिजिटल स्पीडोमीटर, पावर विंडो और सेंटर लॉकिंग जैसे फीचर मिलते है। CNG वैरिएंट में कंपनी ने हमें बूट स्पेस काफी दिया है। अगर हम इसको फॅमिली कार का नाम दे तो ये गलत नहीं होगा।

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स

alto 800 में कंपनी के दवारा हमें 3 वैरिएंट दिए गए है – STD, LXI और VXI। साथ ही CNG विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। Maruti Suzuki Alto 800 को कंपनी हमें 6 कलर में उपलब्ध करवाती है। – सिल्की सिल्वर, ग्रेनाइट ग्रे, सिजलिंग रेड, मोजाइट ग्रीन, सॉलिड व्हाइट और सेरुलेन ब्लू।

CNG वेरिएंट की लोकप्रियता

भारत में बढ़ती CNG कारो की मांग को लेकर Maruti Suzuki ने भी अपनी CNG कारो को मार्किट में उतार दिया है और Maruti Suzuki की सबसे सस्ती और माइलेज के मामले में भी आगे रहने वाली कार है Alto 800। CNG कार पर्यावरण के लिए तो अच्छी है ही साथ में ये डेली कम्यूटर के लिए भी काफी बेहतर मानी गयी है।

क्यों खरीदी जाए मारुति ऑल्टो 800?

सबसे पहली बात Maruti Suzuki Alto 800 का सर्विस चार्ज और कारो के मुकाबले बहुत कम है और कंपनी ने इसके भारत में ही 3000 से भी ज्यादा सर्विस सेण्टर उप्लब्ध करवाए है। Maruti Suzuki Alto 800 हमें शहरों में ही नहीं बल्कि गांव में भी उपलब्ध हो जाती है। सबसे जरूरी बात ये कार हमें रीसेल वैल्यू अच्छी दे देती है।

ऑल्टो 800 बनाम दूसरी एंट्री-लेवल कारें

फीचरमारुति ऑल्टो 800रेनो क्विडटाटा टियागो
माइलेज (पेट्रोल)22.05 kmpl21.7 kmpl20.09 kmpl
कीमत (एक्स-शोरूम)₹3.54 लाख से₹4.69 लाख से₹5.65 लाख से
CNG विकल्पहांनहींनहीं
मेंटेनेंस कॉस्टबहुत कममध्यमथोड़ा महंगा

क्या आपको ऑल्टो 800 खरीदनी चाहिए?

Maruti Suzuki Alto 800 ने अपनी इमेज भारत में एक किफायती, भरोसेमंद, और लो मेंटेनेंस वाली कार की बना ली है। छोटे परिवार के लिए व् लम्बी अवधि के लिए भी एक बेहतर कार है। ये आपकी फॅमिली के लिए एक बेहतर विकलप हो सकती है जो आपकी खुशियों में कार चाँद लगा देगी।

FAQ’s

मारुति ऑल्टो 800 का माइलेज कितना है?

पेट्रोल में लगभग 22.05 kmpl और CNG में 31.59 km/kg माइलेज देती है।

क्या ऑल्टो 800 CNG वेरिएंट में आती है?

हां, इसमें फैक्ट्री फिटेड CNG वेरिएंट उपलब्ध है।

मारुति ऑल्टो 800 की शुरुआती कीमत क्या है?

इसकी कीमत ₹3.54 लाख से शुरू होती है।



Leave a Comment